JAMUI : बिहार के जमुई जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की के बीच लगभग दो वर्षों से प्रेम संबंध था. लेकिन उनके घरवालों को इसे लेकर आपत्ति थी. घटना झाझा थाना क्षेत्र के नकटी जलाशय के पास खेत की है.
बताया जाता है कि पेरगाहा महतो टोला निवासी आशो यादव के पुत्र और तूफानी यादव की पुत्री के बीच काफी दिनों से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। दोनों छिप-छिपकर मिला करते थे और साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे।
कुछ दिन पूर्व ही इस बात की जानकारी स्वजन को हुई तो प्यार पर पहरा लगा दिया गया। शादी का प्रस्ताव रखा गया तो स्वजन तैयार नहीं हुए। प्यार मुकम्मल होता न देखकर प्रेमी युगल दो दिन पहले घर से गायब हो गए।
काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका और सुबह में दोनों का शव नागी डैम में तैरता मिला। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को थाना के ठाकुर्वातरी गांव के पास नकटी डेम में दो प्रेमी युगल का शव बरामद होने की सूचना मिली। दोनों प्रेमी युगल नाबालिग बताया जाता है, जो दो दिन पहले घर से फरार हुआ था।
दोनों की पहचान थाना के पेरगाहा (महतो टोला) के तूफानी यादव की 16 वर्षीय लड़की एवं गांव के आशो यादव के 17 वर्षीय पुत्र बताया जाता है। घटना के सूचना पर पुलिस घटनास्थल के लिए निकल गई है।
वहीं पुलिस के पहुंचे बिना दोनों के परिजन नकटी डेम से दोनों का शव निकालकर घर ले गए। जहां उसको जलाने की तैयारी करने की सूचना है। दोनों के फरार होने की कोई सूचना मृतक के स्वजन ने पुलिस को नही दी थी।
जानकारी अनुसार पेरगाहा गांव के तूफानी यादव की पुत्री एवं आशो यादव के पुत्र पहले से एक दूसरे से प्यार करते थे। 11 मार्च की रात्रि दोनों घर से फरार हो गया। उक्त घटना से दोनों के स्वजन काफी आक्रोशित हो गए थे।
स्वजनों ने दोनों की काफी खोज की परंतु कुछ भी पता नहीं चल पाया था। वहीं दोनों परिवार के सदस्यों ने दोनों को जान से मारने की बात कह रहे थे जिसकी भनक प्रेमी युगल को हो गई थी। इसी बीच रविवार को दोनों का शव नकटी डेम में तैरते हुए मिला।
जिसकी जानकारी दोनों के स्वजन को मिलते हो स्वजन ने दोनों के शव को डेम से बाहर कर जल्दी जल्दी गांव की ओर ले गए। जहां दोनों के शव को जलाने का रणनीति बनाई जा रही थी उसी दौरान पुलिस मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस मामले में थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है यूडी का मामला दर्ज किया जाएगा।पुलिस मामला दर्ज कर तमाम बिंदुओं की छानबीन कर रही है.