2021/03/21

समस्तीपुर : पूर्व विधायक राजकुमार राय ने जनताओं से किया अपील,होली सह शब-ए-बरात को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का कष्ट कीजिए

SAMASTIPUR : जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता कुमार राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले वासियों से होली और शब-ए-बरात पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे कोविड-19 का प्रसार बढ़ रहा है और इसको देखते हुए हमें और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व का ही कमाल है कि शराबबंदी के बाद पिछले कई वर्षों से लोग शांतिपूर्वक रंगो के त्योहार होली को आनंद पूर्वक मनाते आ रहे हैं।

 कोविड-19 लेकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से गैदरिंग कर होली मनाने से परहेज करने की अपील लोगों से की है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के निर्देश पर हर जिले में होली और शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। होली का त्यौहार आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश देता है।

 वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट