SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले रोसड़ा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।नवजात बच्ची को वैक्सीन दिलाने के नाम पर दूसरे के हाथ बेच देना का मामला सामने आ रहीं हैं।
प्रसूता और बच्चों की सेवा के लिए सरकार द्वारा बहाल आशा ने अन्य के साथ मिलकर नवजात बच्ची को बेच डाला।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित आशा मोतीपुर निवासी सरिता देवी उर्फ सारिका और उसके पति शंकर दास को गिरफ्तार कर लिया।
समस्तीपुर जिला के रोसडा़ थाना अंतर्गत मोतीपुर गांव निवासी झुनिया देवी ने एक मार्च 2021 रोसड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित न्यू शारदा हॉस्पिटल में एक बच्ची को जन्म दिया ।
अगले दिन अस्पताल से उक्त महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया जिसके बाद आशा सरिता देवी उर्फ सरीका कुमारी ने बच्चे को टीका दिलवाने के नाम पर बच्चे को लेकर अपने साथ चले गए ।
वही बच्चे की मां को घर भेज दिया। घर पहुंचने के बाद झुनिया देवी को अपना बच्चा नहीं मिला जिसके बाद उसने न्याय के लिए पंचायत के मुखिया व सरपंच से गुहार लगाई। लेकिन झुनिया देवी को उसका बच्चा नहीं मिला जिसके बाद रोसडा़ थाना में मामला दर्ज कराने पहुंची।
घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शहरियार अख्तर ने रोसडा़ थाना में पदस्थापित स्पेशल पुलिस फारूक रसीद को जांच करने का निर्देश दिया ।
पुलिस दबिश के बाद आशा सरिता देवी के पति शंकर दास ने बच्चे को सौंपा। नवजात बच्चे के गायब करने के मामले में पति पत्नी को रोसडा़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहीयार अख्तर ने बताया कि नवजात बच्चे के गायब करने के मामले की जांच की जा रही ।
वहीं जांच के दौरान रोसडा़ थाना क्षेत्र के महादेव मठ निवासी रंजीत कुमार को बच्चा दी जाने की बात सामने आई है ,वैसे इस मामले को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है।
रिपोर्ट-पलटन साहनी संवादाता समस्तीपुर की रिपोर्ट