DESK : एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रेड साड़ी में बारिश में भीगती हुईं नज़र आ रही हैं। वीडियो में किशोर कुमार का म्यूजिक एक लड़की भीगी भागी सी सुनाई दे रहा है। उर्वशी के इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लाल साड़ी में बारिश में भीगते हुए उर्वशी का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आप भी देखें यह वीडियो.
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले इस गाने का रीमिक्स रिलीज किया गया है। जब से उर्वशी का ये वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है, लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शूटिंग के दौरान उर्वशी के लुक को मधुबाला से कॉपी करने की कोशिश की गई है।
उर्वशी रौतेला आखिरी बार 'वर्जिन भानुप्रिया' में देखा गया था और अब उर्वशी जल्द ही 'ब्लैक रोज' में भी दिखाई देंगी, जिसे एक थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा उर्वशी रौतेला की तमिल रीमेक फिल्म 'थिरुट्टू पायल 2' के फर्स्ट लुक ने भी हाल ही में खूब चर्चा बटोरी थी।
जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ भी एक फिल्म में दिखने वाली है। इस समय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला रणदीप हुड्डा के साथ सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आने वाली हैं और अभी-अभी इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है।