2021/03/11

समस्तीपुर में बवाल : छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट...उपद्रवियों ने हार्डवेयर दुकान पर मचाया तांडव

SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया निवासी राम जानिश कुमार पिता राम उदगार सिंह ने लूटपाट व मारपीट को लेकर 11 नामांकित व 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में एक लिखित आवेदन दिया है।घटना 9 मार्च 2021दिन मंगलवार की संध्या का बताया गया है।

पीड़ित ने आवेदन के माध्यम से बताया कि 9 मार्च2021 की संध्या करीब 5 बजे हमारे किसान हार्डवेयर दुकान पर उत्तम यादव,नवीन यादव,सोनू यादव,दिलखुश यादव,बबलू यादव,गौरव यादव दीपक यादव,मोनू यादव,दिनेश यादव,सुभाष यादव,सोनू यादव सभी सिंघिया घाट वार्ड 10 निवासी सहित 20-25 अज्ञात लोग लाठी डंडा से लैश होकर दुकान पर आया और गाली गलौज करने लगा।

तभी उत्तम यादव ने गाली देते हुए कहा दुकान लूट लो. तभी सभी मिलकर दुकान में रखा पेंट का डब्बा, पुट्टी का बोड़ी जिसका मूल्य लगभग एक लाख रुपया और गल्ला में रखे बिक्री का लगभग दस हजार रुपए लूट लिया।

तथा दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरा को क्षतग्र्रस्त कर दिया साथ ही दुकान के बाहर खड़ी बाइक को लाठी डंडा से क्षतिग्रस्त कर दिया।हल्ला होने पर सभी लोग भाग निकले।जिसका सारा सबूत सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है।इसी को लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

आगे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हार्डवेयर दुकान के सटे चल रहे एडुकेशन किंग कोचिंग में दो बारहवीं कक्षा के छात्र सलखन्नी निवासी अक्षय कुमार और सिघियाघाट निवासी संदीप कुमार आपस में उलझ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसको देखकर राम जानीश कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे। 

तभी उपरोक्त नामित उपद्रवियों ने राम जानीश इसके साथ ही मारपीट करने लगे। किसी तरह जान बचाकर रामजानीश दुकान के अंदर बंद हो गए तो उपद्रवियों ने लाठी-डंडे से लैस होकर ईटा पत्थर बरसाने लगे जिसकी जानकारी होने पर पूर्व विधायक रामबालक सिंह, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू नेता सह सरपंच पति राम बहादुर सिंह सहित अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे.

 फिर भी मामला शांत नहीं हो रहा था. जिसकी जानकारी प्रशासन को दी गई. प्रशासनिक व्यवस्था पर उपद्रवी शांत हुए और मौके से फरार हो गए। जिसका सारा तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। दूसरे पक्ष से संपर्क नहीं होने के कारण पक्ष नहीं रखा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट