इस दर्दनाक हादसे में एक बाइक पर सवार एक बच्ची सहित तीन बहनों की मौत हो गई वहीं बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना एक युवक जख्मी हो गया। बताया जा रहा था कि तीनों सगी बहनों में एक विवाहित है। विवाहित महिला के पति बाइक चला रहा था। एक ही बाइक पर उसकी पत्नी और दो साली सवार थी। बाइक पर चार लोग सवार थे। हादसा ठाकुरगंज-खारूदह सड़क पर हुआ। बाइक को एक डंपर ने कुचल दिया। हादसे के बाद कुछ देर तक लोगों ने सड़क जाम कर दिया।बाइक चालक मु. मुन्ना गंभीर रूप से घायल हुआ है। बाइक पर उनके अलावा उनकी पत्नी व दो सालियां थीं।
जानकारी के अनुसार मलानी निवासी मु. मुन्ना (22) अपनी पत्नी तमन्ना (18) के अलावा दो सालियों रानी बेगम (07) और मुस्कान (05) को लेकर अपने रिश्तेदार के यहां पौआखाली जाने के लिए निकला था। गांव से पक्की सड़क पर आते ही बाइक डंपर से टकरा गई। डंपर की ठोकर से तमन्ना, रानी और मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मुन्ना का इलाज सिलीगुड़ी की एक नर्सिंग होम में चल रहा है। स्ववजनों का कहना है कि उसकी हालत नाजुक है।
वहीं ग्रामीणों ने हादसे के बाद डम्फर वाहन समेत चालक को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार तीनों बहनें रिश्तेदार के घर बाइक से जा रही थी।