DESK : आंध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िले में एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए.ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 6 घायल बताया जा रहा हैं।यह दुर्घटना रविवार को आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के नुजीवीडु मंडल के गोल्लापल्ली गाव के पास हुई है।
सभी मृतक नुजीवीडु मंडल के लयनतांडा निवासी मजदूरों के रूप में की गई। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा रमेश, भुक्या नागराजू, बानावतु सोना, बानावतु नागू, भुक्या सोमला और बर्मावत बेबी की मौत हो गई। पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बानवतु नागू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त ऑटो में कुल 14 मजदूर सवार थे।
सभी घायलों को विजयवाड़ा और नुजीवीडु अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया। सात अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत तथा बचाव कार्य में जुट गई। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।