2021/03/07

समस्तीपुर में 2 लोडेड पिस्टल के साथ पुलिस ने युवक को पकड़ा..मर्डर करने के लिए आया था शख्स

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।नगर थाने की पुलिस ने शहर के पटेल मैदान के पास से गुप्त सूचना पर शनिवार रात दो लोडेड पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं।

रविवार को नगर थाना पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक अभिषेक कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत का निवासी है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उक्त युवक ने पुलिस को बताया कि प्रकाश कर्ण एवं उसके साथियों के साथ उसका झगड़ा हुआ था। जिसके कारण वह उनलोगों की हत्या करने के इरादे से आया था। डीएसपी ने बताया कि बड़़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से युवक के आने की गुप्त सूचना मिलने पर नगर थाना के सेक्टर जवानों ने उसे दबोचने में सफलता हासिल की। 

उन्होंने बताया कि युवक के पास से दो देसी पिस्टल और 7.65 बोर की 10 कारतूस व एक मोबाइल बरामद की गई है। डीएसपी ने बताया कि युवक ने हत्या की वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी कर रखी थी।