BHAGALPUR : भागलपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।इशाकचक थाना क्षेत्र से दो बच्चों मां का अपने रिश्ते के देवर के साथ भागने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की बाबत इशाकचक थाने में पीड़ित पति ने आवेदन देकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
इशाकचक इंस्पेक्टर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पूर्व में भी दोनों घर से भागे थे । दोनों के स्वजन घटना की जानकारी पर उन्हें बरामद कर लाने के लिए सगे-संबंधी के यहां भी खोजबीन कर रहे हैं।
महिला अपने प्रेमी के साथ पहले भी फरार हो चुकी है। यह पहला मौका नहीं है, बाद में वे लोग घर लौट आते हैं। इस बार फरार होने पर पीडि़त पति ने इसकी शिकायत थाने में की है। पीडि़त ने बताया कि उन दोनों के बीच के संबंध के बारे में परिवार के सारे लोगों को जानकारी है।
कई बार उन्होंने इसका विरोध भी किया है। लेकिन इसके बाद विवाद शुरू हो जाता है। घर वालों ने भी उन दोनों को समझाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं हैं।ने बताया कि मामले की जानकारी मिल है। पुलिस दोनों की खोज के लिए छापेमारी कर रही है।