2021/03/29

होलिका दहन से पहले बड़ी हाट में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें हुईं राख, 1 करोड़ की संपत्ति स्वाहा

MUNGER : होलिका दहन के पूर्व रविवार की रात तारापुर थाना के ठीक सामने मुंगेर जिले की सबसे बड़ी हाट में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते सौ से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की लपटें भयावह होने के कारण मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकल गाड़ियां आग पर काबू नहीं कर सकी। 

जानकारी के अनुसार हाट के भीतर किराना, मनिहारी, हार्डवेयर, तेल मिल, अनाज मंडी,सब्जी मंडी,  मिठाई की दुकान, चाय पान व कई तरह की बड़ी-बड़ी दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना में लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के जलकर राख होने का अनुमान है।  

घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी बंदना कुमारी थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने खड़गपुर, एवं सुल्तानगंज के दमकल अधिकारी से संपर्क स्थापित कर घटनास्थल पर दमकल भेजने का आग्रह किया गया है। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था।