SAMASTIPUR :समस्तीपुर जिले में से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर की ओर से 100 पारा विधिक स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा। चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसमें वर्ष 2021-22 के लिए नए स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि शंकर ने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना से निर्देशित किया गया है कि वर्ष 2021-2022 के लिए सभी पारा विधिक स्वयंसेवकों का नए रूप से चयन किया जाए।
इस आशय का अनुमोदन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष के अनुमोदन करने के बाद आवेदन आमंत्रित किया गया है।
पारा विधिक स्वयंसेवकों की कोई नियमित रूप से सेवा या नियमित नियुक्ति नहीं है। विधिक सेवा का कार्य करने के लिए इक्छुक उम्मीदवार आवेदन जमा कर सकते है।
सचिव ने बताया कि इसमें जिला प्राधिकरण से केवल उन्हीं दिनों का भुगतान किया जाता है, जिस दिन कार्यालय से निर्धारित किसी कार्य को करने के लिए कोई निर्देश या कार्य किया जाता है।
इसके अंतर्गत विधिक सेवा के लिए आवेदन लिखने, जागरूकता कार्यक्रम करने के अलावा अन्य कार्यों को करने के लिए भुगतान किया जाता है। प्रत्येक कार्य दिवस के लिए 500 रुपये का भुगतान करने का निर्देश राज्य प्राधिकरण से प्राप्त है।