DESK : बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के एक से बढ़कर एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा अपने ऊपर ही फिल्माए गए गाने नाह गोरिए पर धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं.
दिलचस्प बात ये है कि नोरा एक पार्क में ही इस गाने पर बिंदास थिरक रही हैं. डांस में उनकी बेफ़िक्री और एक्सप्रेशन कमाल के हैं.
आपको बता दें कि कुछ सालों पहले इसी गाने से नोरा का करियर उठना शुरू हुआ था, इससे पहले उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली थी लेकिन हार्डी संधू के साथ आए इस गाने ने उन्हें रातों रात मशहूर कर दिया. नोरा के आनेवाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो हाल ही में उनपर फिल्माया गया एक म्यूजिक वीडियो छोड़ देंगे रिलीज़ हो गया है.