इस दौरान टीचर ने अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को ट्यूशन टीचर ने धमकी दी कि अगर वह किसी के पास मुंंह खोली तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। बड़ी बहन भागलपुर पढ़ने जाती है, उसे रास्ते से उठा लेंगे। धमकी से छात्रा डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया। सोमवार को छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
इसके बाद परिजनों को घटना के बारे में जानकारी मिली। परिजनों ने छात्रा से पूछा तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। तब मंगलवार को परिजन सजौर थाने गए और मामले की लिखित शिकायत की। लेकिन थानेदार के नहीं रहने से उस समय मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। तब छात्रा को लेकर उसके परिजन एसएसपी से मिलने भागलपुर पहुंच गए। लेकिन व्यस्तता के कारण एसएसपी से भी मुलाकात नहीं हो पाई।
हालांकि डीएसपी विधि-व्यवस्था नेसार अहमद शाह को मामले की जानकारी होने के बाद उन्होंने तुरंत सजौर थानेदार से घटना के बारे में जानकारी ली। एसएसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि मामले में ट्यूशन टीचर के खिलाफ केस करने के बाद आरोपी शिक्षक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
वीडियो बनाने और वायरल करने वाले की तलाश जारी
ट्यूशन टीचर द्वारा छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो किसी ने चोरी छिपे बनाया है। जिसने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर उसे वायरल किया, उसे भी पुलिस खोज रही है। इस मामले में ट्यूशन टीचर के साथ-साथ वीडियो बनाने वाले और उसे वायरल करने वालों पर भी पुलिस सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।