2021/02/14

समस्तीपुर : जदयू पार्टी जनमानस की सेवा के लिए कृत संकल्पित थी,है और रहेगी- पूर्व विधायक रामबालक सिंह

SAMASTIPUR :  जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत पतैलिया पंचायत में अर्जुन सिंह के दरवाजे पर पंचायत अध्यक्ष शिवजी सदा की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक सह युवा नेता रामबालक सिंह की उपस्थिति में पार्टी की पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

जिसमें संगठन की मजबूती एवं आगामी पंचायत चुनाव पर चर्चा किया गया।वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने कहा कि संगठन की एकता,समाजिक भाईचारे एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण जनता दल(यू.)पार्टी जनमानस की सेवा के लिए कृत संकल्पित थी,है और रहेगी।

जन सेवा ही हमारी प्राथमिकता है। मौके पर नरेश प्रभाकर,पंचायत समिति सदस्य श्याम पासवान, अर्जुन सिंह,राजकुमार सिंह,फूलो देवी,सविता देवी,कारी सिंह सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट