SAMASTIPUR : जिला रोसड़ा अनुमंडल हसनपुर प्रखंड क्षेत्र परोड़िया पंचायत के मालीपुर गंगाराम पोखर पर मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड एक आवश्यक बैठक सागर साहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई .
जिसका नेतृत्व संतोष कुमार साहनी उर्फ रहीस बाबा ने किया बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया आने वाले पंचायत चुनाव मैं विभिन्न पद पर मछुआरों द्वारा वार्ड सदस्य मुखिया सरपंच पंचायत समिति जिला परिषद चुनाव लड़ने के लिए विचार किया गया ।
विशेष रुप से मल्लाह को अधिक से अधिक भागीदारी लेने का प्रस्ताव लिया गया ग्राम स्तरीय कोष का निर्माण अंचल स्तरीय कैबिनेट का गठन करने का निर्माण करने मछुआरों के लिए सरकारी स्तर पर विभिन्न सुविधा के लिए विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर अशोक निषाद अधिवक्ता देवनारायण साहनी लक्ष्मी मुखिया रामविलास मुखिया सागर साहनी कपिल साहनी अरविंद साहनी छोटू साहनी रामचंद्र सहनी दीना साहनी संतोष साहनी उर्फ रहीस बाबा मौजूद थे।
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट