2021/02/02

SAMASTIPUR : सड़क हादसा में बाइक सवार बुरी तरह जख्मी,स्थिति नाजुक

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट - दलसिंहसराय मुख्य पथ एस एच 88 पर कल्याणपुर मा भगवती कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक व ट्रक के आमने-सामने के टक्कर में बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया।

युवक का एक पैर चिथरा हो गया।वही बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक अपने साइड से ही आ रही थी।वही बाइक सवार युवक दलसिंहसराय की ओर तेज रफ्तार से जा रहे थे।

संतुलन खो कर ट्रक से टकरा गया।और बुरी तरह घायल हो गया।वही बाइक सवार जख्मी युवक रोसड़ा का बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट