2021/02/10

समस्तीपुर में विश्व शांति हेतु..दो दिवसीय अष्टयाम महा यज्ञ का आयोजन..श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

SAMASTIPUR : हसनपुर प्रखण्ड क्षेत्र के भटवन पंचायत के खोरी गांव  में विश्व शांति हेतु दो दिवसीय अष्टयाम महा यज्ञ का आयोजन किया गया । जिससे आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय का वातावरण बना रहा । जहाँ पर श्रद्धालुओं की भीड़ अष्टयाम मंडप में परिक्रमा कर पूजा अर्चना करते रहे.

मौके पर जिला राजद के मीडिया प्रभारी बब्लू कुमार यादव ने कहा समाज में इस तरह के आयोजन से समाज की कुरीति खत्म होती है और समाज नवसृजन की ओर अग्रसर रहता है ।

मौके पर जिला राजद नेता बबलु कुमार यादव,राजद के वरिष्ठ नेता गणेश्वर मुखिया,कैलाश महतो,अमेरिका साह, महंत महतो,विनो महतो,डॉ पवन कुमार,ऋषि जयपाल,गुप्ता साह, पिंटू साह, सुनील कुमार,विवेक कुमार,श्यामसुंदर कुमार,नीतीश कुमार आदि गांव के गणमान्य लोग शामिल हुए।

रिपोर्ट-विपिन