SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के शिवनाथपुर स्थित डिजायर इंस्टिच्यूट में प्रत्येक वर्षों की भांति 2021 में भी रविवार को मेघा छात्रवृति परीक्षा का आयोजन किया गया था।जिसका मुख्य उदेश्य है मेधावी एवं गरीब छात्र छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाना।
मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल 400 से अधिक छात्र-छात्राओं में से परिणाम की निर्धारित तिथि 3 फरवरी दिन- बुधवार को 32 छात्र- छात्राओं एवं टॉपर को ट्रॉफी और मेडल के साथ-साथ 1 वर्ष निःशुल्क शिक्षा देने का प्रमाणिकता पत्र दिया गया।
वर्ग 6 से वर्ग 10 तक के छात्र- छात्राओं के लिए संस्थान के द्वारा यह एक अहम पहल उठाया गया। जिसके माध्यम से गरीब वर्ग के बच्चे भी आगे बढ़ सकते हैं। पुरस्कार पाने में वर्ग 6 के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कोदरिया निवासी मनोज कुमार के पुत्री चांदनी कुमारी 50 अंक,वर्ग सात में शिवनाथपुर निवासी मुनेश्वर प्रसाद के पुत्र आदित्य राज 60 अंक, वर्ग 8 में कल्याणपुर निवासी लालबाबु सिंह के पुत्र राहुल कुमार 60 अंक, वही वर्ग 9 का परीक्षा देकर वर्ग 10 के लिए 52% अंक प्राप्त कर अस्मिता कुमारी, स्वीटी कुमारी,मनीष कुमार,आदित्य कुमार सहित 32 छात्र- छात्राओं ने 1 वर्ष के लिए डिजायर इंस्टिट्यूट में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का सफलता हासिल किया।
निजी कोचिंग संस्थान के द्वारा इस तरह गरीब वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ने की सराहनीय कदम उठाने से क्षेत्रों में चर्चाएं का विषय बना हुआ है। पुरस्कार एवं प्रमाणिकता पत्र देने के दौरान संस्थान के डायरेक्टर सत्यनारायण महतो,मैनेजिंग डायरेक्टर विकास भारती,संस्थान के मार्गदर्शक आदर्श भारती एवं शिक्षक अवलेश,नीतीश,अमन, कुंदन,नवनीत, प्रेम प्रकाश आदि शिक्षक मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट