CHATTISGARH : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में वैलेंटाइन डे पर सनकी प्रेमी का दर्दनाक मौत का वीडियो सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना राय पेट्रोल पंप के पास स्थित सिद्धी विनायक नाम से कपड़े की दुकान है. यहां काम करने वाली एक युवती से सनकी प्रेमी प्यार करता था. वे अक्सर उक्त युवती को फोन कर परेशान करता था. वैलेंटाइ डे के एक दिन पहले भी सनकी प्रेमी ने युवती को फोन किया.
पूछा- तुम मुझे प्यार करती हो ? हां या नां. युवती ने मना कर दिया. इसके बाद सनकी प्रेमी ने धमकी दी कि यदि वो उसे प्यार नहीं करेगी तो उसकी दुकान में घुसकर वो खुद को आग लगा लेगा.
थोड़ी देर बाद सनकी प्रेमी वहां पहुंचा और i love you बोलकर खुद को आग लगा ली.आज कल के युवाओं को हो क्या गया है, लड़की ने रिजेक्ट किया तो खुद को आग ली.. मना कर दिया तो दूसरी मिल जाएगी.. कोई उससे बेहतर..😕 पर ये क्यों हुआ 😣 वीडियो छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही का है #Chhattisgarh@ipskabra@ipsvijrk @dmawasthi_IPS86 @thekiranbedi @RichaChadha pic.twitter.com/oISpH7eJZp
— Supriya pandey (@REPORTERsupriya) February 15, 2021
आग लगाने के बाद सनकी प्रेमी ने दुकान के अंदर घुसने की भी कोशिश की और फिर वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर बाहर किया और उसके शरीर में लगी आग बुझाई. लेकिन तब तक युवक काफी जल चुका था और उसे बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत शुक्रवार को हो गई.