2021/02/19

FB पर लड़की ने किया फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट तो समस्तीपुर से UP पहुँचा आशिक.. बनाने लगा शादी का दबाव...पुलिस ने किया गिरफ्तार

DESK :बिहार के समस्तीपुर के एक युवक को फेसबुकिया प्यार का नशा ऐसे चढ़ा कि वह युवक प्रेमिका से शादी करने यूपी के आजमगढ़ जा पहुंचा। 

यूपी के आजमगढ़ अंतर्गत अतरौलिया क्षेत्र के एक गांव की युवती से फेसबुक पर दोस्ती होने पर पर बिहार का एक युवक शादी के लिए युवती के घर पहुंचकर दबाव बनाने लगा। शादी से इनकार करने पर युवती के साथ मारपीट कर दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक युवती का एक साल से बिहार के निवासी युवक से दोस्ती चल रही है। युवती का आरोप है कि युवक एक तरफा प्यार करने लगा। तीन माह से शादी के लिए दबाव बनाने लगा। शादी न करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

शुक्रवार की सुबह में युवक, युवती के घर पहुंच गया। शादी से इनकार करने पर युवती के साथ मारपीट करने लगा। परिवार के लोग बीच बचाव किया तो जानमाल की धमकी देने लगा। युवक ने कहा कि युवती ने शादी के लिए फोन कर उसे घर बुलाया था। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी।पुलिस ने बताया कि आरोपी इरशाद पुत्र मो सुल्तान निवासी हरीपुर थाना हसनपुर समस्तीपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया है।

Input-live hindustan