PATNA : IPS अधिकारी राशिद जमा बेहोश हो गए। चक्कर आते ही गिर गए। अचानक से इनकी तबियत बिगड़ गई थी। आनन फानन में एंबुलेंस बुलाया गया और उन्हें बेली रोड के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उनका इलाज अभी चल रहा है। मामला सोमवार की शाम का है। IPS राशिद जमा की वर्तमान में पोस्टिंग बतौर कमांडेंट पटना के छज्जूबाग इलाके में स्थित बिहार होमगार्ड मुख्यालय में है। यहां से पहले वह गोपालगंज जिले के एसपी थे। 2019 में उनका ट्रांसफर बिहार होमगार्ड में कर दिया गया था। तब से वह यहीं हैं। जिस वक्त राशिद जमा बेहोश हुए थे, उस दरम्यान वो अपने चेंबर में नहीं थे। मुख्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर ही इनका चेंबर है।
दरअसल, शाम में होमगार्ड के DIG पंकज कुमार सिन्हा ने अपने चेंबर में मीटिंग बुलाई थी। इनका चेंबर मुख्यालय में फर्स्ट फ्लोर पर है। राशिद जमा के जिम्मे होमगार्ड के साथ ही अग्निशमन की भी जिम्मेवारी है। इस कारण वो भी DIG की मीटिंग में शामिल थे। इसी मीटिंग के दौरान अचानक उन्हें चक्कर और वह बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों के होश उड़ गए। जल्दी से उन्हें फर्श से उठाया गया और चेयर पर बैठाया गया। फिर एंबुलेंस बुलाया गया। इसके बाद हॉस्पिटल ले जाया गया।
इस पूरे मामले पर बिहार होमगार्ड की DG शोभा अहोतकर से बात की गई। इनके अनुसार पिछले एक सप्ताह से राशिद जमा की तबियत खराब चल रही थी। उन्हें बुखार भी रह रहा था। उन्हें चक्कर क्यों आया और वह बहोश क्यों हुए? इसके बारे में मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट से ही पता चलेगा।