DESK : महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने अमरावती जिले और अचलपुर में लॉकडाउन को आठ मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान जिले में केवल आवश्यक सेवाओं के संचालन को अनुमति दी गई है।
बता दें कि इससे पहले इन दोनों शहरों में 21 फरवरी को एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसके बाद जब आज यानि शनिवार को स्थिति की समीक्षा की गई तो सरकार ने इन दोनों शहरों में फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया।
बता दें कि महाराष्ट्र के 36 में से 28 जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और 21 फरवरी के बाद से इसमें और इजाफा दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र के लातूर, हिंगोली, परभणी, नादेड़ जैसे इलाकों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार विदर्भ, अमरावती, अकोला और यवतमाल कोरोना संक्रमण के नए हॉटस्पॉट के तौर पर उभरे हैं।
मुंबई में बीते शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,034 नए केस सामने आए हैं। इस खतरनाक वायरस के चलते मुंबई में जान गंवाने वालों की संख्या 11,461 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मुंबई में लगातार तीसरे दिन 1000 से ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के मामले 16 हजार से अधिक आए। पिछले 24 घंटों में 16,488 नए मामले आने के साथ देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,10,79,979 हो गई है।

वहीं, बीते 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस के चलते 113 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक करीब 1.57 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.