DESK : पंजाब के जलालाबाद में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर हमला हुआ है। इस हमले के दौरान गोलियां भी चलाई गईं। अकाली दल ने हमले के पीछे कांग्रेस के 'गुंडों' पर आरोप लगाया है। हमले में अकाली दल के तीन कार्यकर्ताओं को गोलियां लगी हैं, जिससे वे घायल हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बादल की गाड़ी पर उस समय यह हमला हुआ, जब वे आगामी पंजाब निकाय चुनाव के लिए अपनी पार्टी के कैंडिडेट के साथ
जलालाबाद के एसडीएम ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान, कांग्रेस और एसएडी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस हमले का वीडियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की गाड़ी के आसपास कुछ लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथों में डंडे और पत्थर हैं। उससे हमला किया जा रहा है।#WATCH | Shiromani Akali Dal (SAD) president Sukhbir Singh Badal's vehicle attacked in Jalalabad, Punjab.
— ANI (@ANI) February 2, 2021
(Note: Strong language) pic.twitter.com/kH9HWL9ZPg
शिरोमणि अकाली दल ने एक बयान जारी कर कहा है, ''पुलिस समर्थित कांग्रेस के गुंडों ने आज एसएडी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया। उन्हें बचाने के लिए सामने आए पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को गोली लगी है।
''पंजाब के जलालाबाद में अकाली दल और कांग्रेस वर्कर के झड़प.. सुखबीर बादल की गाड़ी को पथराव में नुक़सान.. दोनो तरफ़ से पथराव हुआ..हवाई फ़ायर की आवाज़ सुनी गई.. pic.twitter.com/pYPzV0Z0rE
— Jagwinder Patial (@jagwindrpatial) February 2, 2021
वहीं, पुलिस अधिकारी भी घटना वाली जगह पर पहुंचे और हमले को लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले सोमवार को भी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया था।