शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ 5 सालों तक यौन शोषण करता रहा और बाद में शादी भी किया लेकिन अब 5 साल बाद अब अपनाने से इंकार कर रहा है।
यहां तक कि जब युवती अपने ससुराल पहुंची तो उसके कथित पति तथा ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। मामला नवादा शहर की वीआईपी कॉलोनी का है जहां निशांत कुमार उर्फ सोनू पर एक युवती ने 5 सालों तक यौन शोषण करने और फिर अपनाने से इनकार करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है।
हंगामा करनेवाली युवती ने अपना नाम प्रीति; काल्पनिक नाम बताया। उसने बताया कि वह कोलकत्ता की रहनेवाली है और छह साल पहले बिहार बोर्ड की परीक्षा देने पटना आई थी, जहां सोनू से मुलाकात हुई। युवती ने बताया कि इसके बाद हमारी लगातार बातचीत होती रही। उसने बताया कि चार साल पहले शादी के बाद भी उसने कोई प्रूफ नहीं रखने दिया। युवती का आरोप था कि सोनू का परिवार का यह धंधा है कि लड़कियों को झूठे प्यार में फंसा कर उसकी संपत्ति हड़प ली जाए और फिर उसे छोड़ दिया जाए।
पति के धोखे से नाराज नवादा पहुंची युवती ने बताया कि कल रात से वह यहां बैठी हुई है। मुझे घर में नहीं जाने दिया गया और मेरे साथ मारपीट भी की गई है। युवती ने आरोप लगाया कि सोनू के परिवारवालों ने लोहे के रॉड से पिटाई की है।
इस दौरान युवती के साथ हुए मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । पीड़िता ने थाने में शिकायत की है हालांकि अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। लड़की इंसाफ के लिए भटक रही है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है मामले की जांच की जा रही है। अब तक इस मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लड़की इंसाफ के लिए भटक रही है ।इस मामले में पुलिस ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि निशांत वीआईपी कॉलोनी ने अपने ससुर के यहां रहता है । उसने दूसरे जगह की एक युवती के साथ झूठ बोलकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और कई सालों तक यौन शोषण किया।