SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक किशोरी की नृशंस हत्या कर दी। किशोरी के सिर को धड़ से अलग करने के बाद उसके शव को कुनौली थाना क्षेत्र के पश्चिमी कोशी तटबंध के पास फेंक दिया। शव के कुछ दूर से ही किशोरी का सिर भी मिला है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब घास काटने के लिए महिलाएं गई तो उन्होंने शव को देखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस इस हत्या को ऑनर किलिंग से भी जोड़ कर जांच करने में जुट गई है। मृतका के शरीर पर लाल स्वेटर, आसमानी/लाल सलवार सूट है। शव के पास एक रेडीमेड दुकान का थैला भी पड़ा हुआ है। ग्रामीण और पुलिस प्रथम दृष्टया इसे ऑनर किलिंग का मामला मान रहे हैं। अपर थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है। आगे जांच हो रही है।