2021/02/27

पटना पुल पर बड़ा हादसा...2 युवक की दर्दनाक मौत...ट्रक ने दोंनो को कुचला...ट्रक को छोड़कर ड्राइवर हुआ फरार

PATNA : बिहार के महात्मा गांधी सेतु पर शनिवार को बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे उन दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतकों की पहचान रामकृष्ण महतो और अविनाश राजकुमार रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद गांधी सेतु पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सेतु पार कर रहे कुछ लोगों ने दोनों युवकों को किसी तरह ट्रक के नीचे से निकाला। 

दोनों के सिर बुरी तरह से कुचले हुए थे। वहां सड़क पर खून फैल गया था। पुलिस ने आकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को हटाया तब जाम खत्म हुआ।

मृतक के परिजनों ने बताया कि हाजीपुर से दोनों युवक एक बाइक से पटना के इंस्ट्रियल एरिया स्थित हिन्दुस्तान लिवर ऑफिस के लिए निकले थे। 

बाइक अविनाश चला रहा था। इसी दौरान गांधी सेतु के पाया नंबर 13 पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 इस भीषण हादसे में दोनों युवक ट्रक के बंपर के अंदर चले गए। दोनों के शरीर बुरी तरह पिस गए। बाइक का भी एक-एक पार्ट अलग हो गया। 

बैक लाइट कहीं जाकर गिरा तो हेडलाइट कहीं। सूचना मिलते ही सदर SDPO राघव दयाल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।