हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार रायSAMASTIPUR : हसनपुर प्रखंड के मंगल गढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया रामप्रवेश यादव का निधन आज 26.02 2021 को 85 साल की उम्र में निधन होने पर हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार राय जदयू नेता विजय यादव, प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुमार कुशवाहा ,विद्याधर यादव, राम पुुुनीत यादव, गुड्डू समेत शोक संवेदना व्यक्त करते हुुए कहा मैं इस दुःख की घड़ी में ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि इनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें।
दूसरे तरफ मुखिया के निधन से शोक व्यक्त करने वालों में दुधपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया जनार्दन यादव. राजद नेता लल्लन यादव. मंगलगढ़ पंचायत के मुखिया पति चरित्तर यादव, महेश यादव. शिक्षक उत्तम यादव. मंगल गढ़ के पूर्व मुखिया रामबाबू यादव. संजीव यादव अमीन अनेक ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किए।
आपको बता दे कि वे मिलनसार व्यक्ति थे। जनता के बीच में काफी लोकप्रिय थे ।वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
मंगलगढ़ के पूर्व मुखिया का निधन
उनका इलाज पटना के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था, वे अंतिम सांस अपने पैतृक आवास मंगल गढ़ में लिए,
वे मंगल गढ़ पंचायत के काफी विकास हेतु काफी सराहनीय कार्य किए थे, मुखिया रामप्रवेश यादव के निधन से पंचायत के लोग आहत हैं।
रिपोर्ट-संतोष कुमार ठाकुर