2021/02/26

समस्तीपुर : बेलसंडी तारा के मुखिया सह पूर्व जिला पार्षद किरण देवी पंचतत्व में विलीन...अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी तारा पंचायत के वर्तमान मुखिया सह पूर्व जिला पार्षद किरण देवी का आष्मिक निधन इलाज के दौरान बुद्धा कैंसर संस्थान पटना में गुरुवार के रात्री करीब 10:40 बजे हो गया.बताया जाता है कि मुखिया किरण देवी (52)वर्ष गंभीर बीमारी से ग्रसित थे.

जो लगभग 6 महिने से बुद्धा कैंसर संस्थान पटना में भर्ती थे.जहां उनका इलाज चल रहा था. डॉक्टरों व कर्मियों ने मुखिया जी के प्राणों को बचाने के लिए अथक प्रयास किए. लेकिन विफल रहे. गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. इस अथक प्रयासों को लोगों ने सराह रहे थे। 

बताया जाता है कि 1952 ई० से अभी तक इसी परिवार के ही मुखिया रहे हैं। मुखिया के निधन से पंचायत व प्रखंडों में शोक की लहर छा गया. जिसे अंतिम दर्शन के लिए पूर्व विधायक रामबालक सिंह, लालबाबू सिंह, ललन सिंह, सिया प्रसाद यादव,पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,समाजसेवी अमरजीत ठाकुर,थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती,एसआई योगेंद्र सिंह, मुखिया उपेंद्र महतो, यूनुस खान, गोपाल कुमार, श्याम बाबू सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह सहित सभी राजनीतिक दल के लोग एवं ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

और पार्थिव शरीर को घर से शव यात्रा शुरू किया गया जो लोलहा चौक, हनुमान नगर, शंकर चौक, पंचायत कार्यालय, दलित समुदाय, व गढ़ बेलसंडी होते हुए त्रिमुहानी घाट में हजारों हजार की संख्या में उपस्थित होकर नम आंखों से अपने समाजवादी मुखिया के पंचतत्वों में विलीन किया। 

मुखाग्नि बड़े पुत्र प्रभात प्रसुन्न ने किया। मुखिया किरण देवी अपने पीछे 2 पुत्र प्रभात प्रसुन्न और सिद्धार्थ सौरव व एक पुत्री संध्या सुरभि एक नाती ओजस्वी को छोड़कर चल बसे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट