2021/02/23

समस्तीपुर के एसएफआई ने कॉलेज में की तालाबंदी...मिला आश्वासन

SAMASTIPUR : जिला रोसड़ा अनुमंडल  विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत भारत का छात्र  फेडरेशन ने अंचल कमिटी के बैनर तले डीबीकेएन कॉलेज नरहन में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन तालाबंदी किया।

जिसमे कॉलेज प्रशासन ने मुख्य मांगे एससी- एसटी के छात्र एवं सभी छात्राओं से लिया जाने वाला नामांकन शुल्क पर रोक लगाने,साथ ही अन्य मांगे जैसे इसी महाविद्यालय से इंटरमीडिएट पास कर स्नातक में नामांकन लेने वाले छात्रों को बिना सीएलसी की नामांकन लेने, नियमित साफ सफाई आदि तत्काल पूरा करने की भी बात मान ली। 

कॉलेज प्रशासन ने तत्काल नामांकन पर रोक लगा दी है।कुछ मांगे दो से तीन महीने पूरा करने आश्वासन दिया। वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रोफेसर रंजीत झा एवं प्राचार्य रजनीकांत झा ने कहा कि छात्र किसी भी शैक्षणिक परिसर का नायक होता है।और इसके नायक पति प्राचार्य होते हैं।इसीलिए हम आपकी मांगों को पूरा करने का भरोसा देते हैं। इस पर आंदोलनकारी छात्र अपना आंदोलन को समाप्त कर लिया। 

मौके पर एसएफआई जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला कमिटी सदस्य कंचन कुमारी,  मनीषा कुमारी,मनीषा साह,बबली कुमारी,कंचन कुमारी,अनुराग कुमार,आलोक कुमार,नवीन कुमार,चंदन कुमार,गिरीश कुमार,ललन कुमार,रजनीश कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। वहीं छात्र नेताओं ने कहा कि अगर ससमय आश्वासन पूर्ण नहीं होती है। तो पुनः कॉलेज की तालाबंदी की जाएगी।

पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट