2021/02/07

बिहार में पागल आशिक ने बीयर की बोतल लेकर गर्लफ्रैंड से मिलने पहुंचा..दोनों पहुंच गए जेल

GAYA : गया जिले में शनिवार को अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मामला जिले के बहबलपुर गांव का है, जहां गुरारू थाना पुलिस ने प्रेमी युगल को एक बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार कर लिया हैै. दरसअल, जिले के पीताम्बर बिगहा गांव निवासी युवक विकास अपनी प्रेमिका से मिलने बीयर लेकर जिले बहबलपुर गांव स्थित उसके घर पहुंचा था.

इधर, स्थानीय लोगों में से किसी ने गुरारू थाना पुलिस ये सूचना दे कि विकास शराब लेकर युवती के घर आया है. गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस कार्रवाई की और छापेमारी कर एक कैन किंगफिशर बीयर के साथ प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. फिलहाल गिरफ्तार किए गए प्रेमी युगल से पुलिस पूछताछ कर रही है.

इस संबंध में गुरारू थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक विकास कुमार ने बताया कि दोनों अच्छे दोस्त हैं. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों का अफेयर कई दिनों से चला रहा है. वहीं, युवती परिजनों के घर पर नहीं रहने पर विकास को फोन कर अपने घर बुलाया करती थी.