DESK : राजस्थान के धौलपुर जिले के निहालगंज थाना इलाके के गडरपुरा मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा आशिक एक लड़की के घर में लोडेड तमंचा लेकर घुस गया. युवक की इस खतरनाक हरकत को देखकर लड़की के परिजनों के होश उड़ गए और चारों तरफ दहशत फैल गई. परिजनों ने युवक पर पत्थर फेंककर भगाने का प्रयास भी किया. लेकिन बार-बार वह तमंचा निकालकर डराने लगा और फायरिंग करने लगा.
धौलपुर जिले में बदमाशों का दुस्साहस कितना बुंलदियों पर इस बात का अंदाजा गुरूवार को शहर के आबादी क्षेत्र में हुई वारदात से लगाया जा सकता है। यहां एक सिरफिरे युवक ने स्थानीय एक आबादी क्षेत्र में पहुंच कर स्थानीय एक युवती के घर के बाहर देसी कट्टे से फायरिंग करते हुए जमकर हंगामा मचाया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सिरफिरे युवक ने फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने गली में छुपकर अपनी जान बचाई। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस टीम ने आरोपी युवक को दबोच लिया और थाने ले आई। घटना के संबंध में थाना प्रभारी व पीडि़त पक्ष ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है कि सिरफिरा आशिक आकाश गुर्जर गडरपुरा मोहल्ले की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था और करीब तीन दिन पूर्व युवक लड़की को अपने साथ ले गया था. लेकिन परिजन पुलिस के सहयोग से लड़की को अपने घर ले आए थे. लेकिन गुरुवार को खुन्नस खाकर सिरफिरा आशिक प्रेमिका के घर पहुंच गया और डेढ़ घंटे तक जमकर उत्पात मचाया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
22 साल का आकाश गुर्जर एक देशी पिस्तौत लिए हुए एक युवती के घर में घुस गया और उसके परिजनों को धमकी दी कि अगर उन्होंने युवती को उसके साथ नहीं भेजा, तो वह उन्हें गोली मार देगा. इसके बाद परिजन एक कमरे के अंदर भागे और उन्होंने दरवाजा बंद कर पुलिस अधीक्षक को फोन किया. सूचना पर आननफानन वहां पुलिस पहुंची. पुलिस के पहुंचने पर युवक ने अवैध कट्टा से फायर कर दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पुलिस पर गोलीबारी की, लेकिन गोली किसी को लगी नहीं.