2021/02/15

बेखौफ अपराधियों का तांडव...शख्स को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूटे...जाँच में जुटी पुलिस

SUPAUL : बिहार के सुपौल में बेखौफ अपराधियों ने मवेशी व्यवसायी को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया महादेव मंदिर के पास सोमवार की सुबह सात बजे की है। दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। 

व्यवसायी को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.