2021/02/01

समस्तीपुर में बांस के लिए दो गुटों में जमकर मारपीट, वृद्ध को मार डाला..जांच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR : मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत में दो गुटों के हिंसक झड़प में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक इसी पंचायत का 65 वर्षीय रामविलास दास बताया गया है।

 महज एक बांस को लेकर दो गुटों में हुई हिंसक झड़प से लोग सदमें में है। घटना रविवार की देर संध्या की बताई गई है। हत्या का आरोप इसी गांव के युवक गौतम कुमार सहित तीन लोगों पर लगाया गया है।

पुलिस ने गौतम कुमार को हिरासत मे ले लिया है। इस बाबत मृतक के पुत्र अतरदानी दास के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे गौतम कुमार राम, जया देवी एवं पूजा देवी को आरोपित किया गया है। 

दर्ज मामले में कहा गया है कि उसकी भावज पूर्व में आरोपित की मां को एक बांस दिया था। जो घटना की संध्या मांगने गई थी। 

इसी आक्रोश में आरोपितों ने उसके घर पर पहुंचकर गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट करने लगा। जिसमें उनके पिता की भी पिटाई लाठी -डंडे से कर दी गई। आरोप है कि इसी पिटाई में उसके पिता की मौत हो गई। 

इधर, थानाध्यक्ष सुमन कुमार का बताना है कि आवेदन के आलोक में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया लिया गया है। शव को पोस्र्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। 

Input-dainik Jagran