KATIHAR : बिहार के कटिहार में गश्ती के दौरान हवलदार को बेलगाम ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में हवलदार सोहन लाल मंडल (57) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हवलदार झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर हाट थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के रहने वाले थे।
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं, शव को एम्बुलेंस से थाने लाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी समेत बिहार पुलिस एसोसिएशन के लोग मौके पर पहुंचे और मृतक हवलदार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा दिया गया है.
घटना के संबंध में अमरकांत झा ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान हादसा हुआ है. जिस ट्रक की वजह से हादसा हुआ है, उसे पकड़ लिया गया है.घटना की पुष्टि करते हुए एसपी विकास कुमार ने कहा कि या घटना काफी दुखद है। इसकी जानकारी हवलदार के परिजनों को दी जा रही है।. उन्होंने कहा कि संबंधित ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है।