2021/02/09

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों का अस्थायी कैम्प ध्वस्त, भारी मात्रा में केन और नक्सल साहित्य बरामद

MUNGER : सशस्त्र सीमा बल की 16वीं वाहिनी, 32वीं बटालियन और खड़गपुर व लडैयाटांड़ पुलिस ने नक्सल प्रभावित राजसराय, कंदनी और पैसरा में नक्सलियों के विरुद्ध गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्रवाई में पैसरा के समीप जंगली क्षेत्र में नक्सलियों के अस्थायी कैम्प को ध्वस्त किया। साथ ही कैम्प से भारी मात्रा में केन बम, नक्सली साहित्य के अलावे कई सामानों की बरामदगी की है।

 हालांकि कार्रवाई के पूर्व ही भनक मिलते ही नक्सली जंगल का फायदा उठाकर नौ दो ग्यारह हो गए। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट हेमंत कुमार के नेतृत्व में की गई खड़गपुर और लड़ैयाटांड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरामद किए गए सामानों को मुंगेर पुलिस के हवाले कर कार्रवाई की जानकारी दी है।

कैंप से कौन कौन समान हुए बरामद

भारी मात्रा में केन बम, एक खाली ग्रेनेड, नक्सल साहित्य, भारी मात्रा में दवाई, 40 किलो की क्षमता वाला डेकची, तिरपाल, 2 बोतल एसिड, बिजली का तार, अस्थायी टेंट बनाने में प्रयुक्त होने वाला 5 तिरपाल सहित अन्य सामानों की बरामदगी की है।