2021/02/08

समस्तीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हसनपुर बनाम कुंडल के बीच खेला गया..पुरस्कार वितरण द पलूरल्स पार्टी के सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी ने किया

SAMASTIPUR : आदर्श क्रिकेट क्लब आतापुर में चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हसनपुर  बनाम कुंडल के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हसनपुर  की टीम सभी विकेट खोकर 106 रनों का लक्ष्य कुंडल की टीम को दिया।जवाब में उतरी कुंडल की टीम 14 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल की।पुरस्कार वितरण दी पुरुल्स पार्टी के सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी ने किया।

उनके द्वारा विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।मैन ऑफ द मैच का खिताब राजू को दिया गया,जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब राहुल कुमार सिंह नन्हे को दिया गया।साथ ही उन्होंने युवाओं को स्वच्छ राजनीति में भाग लेने की भी अपील की। 

वहीं दूसरी औरआयोजक टीम के जूनियर खिलाड़ी सन्नी कुमार के द्वारा खेल भावना से खेलने के कारण हसनपुर की टीम को  एल ए डी टीवी एवम मेन ऑफ द सीरीज राहुल कुमार को एनरोएड मोबाइल दिया गया। वहीं हसनपुर के कप्तान ने संबोधन में आयोजक के द्वारा बनाए अंपायर एवं थर्ड एंपायर के गलत निर्णय के हारे हुए मैच का कारण बताया। 

मौके पूर्व मुखिया डॉ जवाहर प्रसाद सिंह,मुखिया चंद्रमणि सिंह,थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी,सअनि विजय सिंह,अनुपम कुमार सिंह सुमन, पूर्व नौसैनिक प्रवीण कुमार सिंह,कन्हैया सिंह, सुजीत सिंह,मुखिया चंदा कुमारी, सुजीत यादव,मिंटू सिंह,मंटून सिंह, विमल कुमार सिंह,संदीप पाटिल, चंदन कुमार ,राकेश सिंह राजा,अभिषेक कुमार सोनू,गुलशन सिंह, ददन सिंह,नितेश सिंह,राघव कुमार,आदि मौजूद थे।