स्वजनों को दी गई घटना की जानकारी
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज स्वजनों को घटना की जानकारी दी।स्वभाव से हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति के तेजवीर की मौत के बाद साथी जवान भी सकते में हैं। इस संबंध में कार्यवाहक डीआइजी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिला स्थित कांकोरकलान, छपरौली के रहने वाला था जवान
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बागपत जिला स्थित कांकोरकलान, छपरौली निवासी(39) वर्षीय तेजवीर सिंह पिता ब्रह्म सिंह बीएसएफ के 109 वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। सेक्टर मुख्यालय स्थित सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते थे। पांच दिन पूर्व वह पत्नी और बेटे को पैतृक निवास स्थान में छोड़कर वापस किशनगंज लौटे। धटना की जानकारी स्वजनों को मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों को रो रोकर बुरा हाल है।
घर से ड़यूटी पर लौटने के साथ कर दिया गया था होम क्वारंटाइन
सदर अस्पताल में कोरोना जांच के बाद होम क्वारंटाइन कर दिया गया। घर से वापस लौट कर आने के बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान रहे थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक तनाव की वजह से डिप्रेशन में चल रहे थे। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को कदमतला स्थित बीएसएफ मुख्यालय भेज दिया गया। बुधवार को शव को हवाई मार्ग से उसके पैतृक निवास भेजा जाएगा। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।