MUZAFFARPUR : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार चौक स्थित होटल सेंट्रल पार्क के 301 नंबर रूम में एक दंपती का शव मिला। होटल संचालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर डीएसपी व काजीमोहमदपुर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे है।
बताया गया कि दोनों पति-पत्नी बोलकर रविवार की रात कमरा लिया था। एनटीपीसी की परीक्षा में शामिल होने की बात भी बताई थी। आईडी से दोनो की पहचान कांटी स्टेशन रोड इलाके के मनीष कुमार श्रीवास्तव व निशा कुमारी के रूप में हुई है।
सोमवार की दोपहर एक बजे तक रूम न खुलने पर होटल कर्मियों को संदेह हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा दोनो के शव विस्तर पर पड़े है। दोनों के सिर में गोली लगी है। मौके से पुलिस ने रूम से एक पिस्टल भी बरामद की है। दोनों के पति-पत्नी न होकर प्रेमी युगल होने की भी चर्चा है।