SAHARSA : जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकला पास खेत से लावारिस हालत में युवक का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई है ऐसा प्रतीत होता है। वैसे मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। वहीं शव बरामद होने के बाद से ही पूरे गांव में सनसनी मच गई। अभी तक मृतक के शव का शिनाख्त नहीं हो सका है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा