DESK : दिल्ली के सराय काले खां इलाके में एक युवती चलती हुई ऑटो से गिर गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
इस मामले में पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. वह युवती के साथ उसी ऑटो में सफर कर रहा था. पुलिस का कहना है कि ऑटो में दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था.
सनलाइट कॉलोनी थाना क्षेत्र में एनएच 24 फ्लाईओवर पर एक ऑटो सवार युवती की गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवती ऑटो मे अपने दोस्त से झगड़ा कर रही थी इसी दौरान वह गिर गई।
युवती के दोस्त से सूचना मिलने के बाद पहुंची सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स मार्चरी में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।
पुलिस ने फिलहाल मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ऑटो चालक, मृतका परमजीत कौर उर्फ पिंकी के दोस्त ऋतिक से पूछताछ कर रही है।
पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि मृतका परमजीत कौर अपने परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहती थी। जबकि ऋतिक अपने परिवार के साथ नानकपुरा मोती बाग इलाके में रहता है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि परमजीत और ऋतिक दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और बृहस्पतिवार को दोनों आश्रम में मिलने के लिए पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों साथ में एक पीजी गए थे।
पुलिस के अनुसार जब दोनों आश्रम चौक के पास ऑटो में बैठने जा रहे थे, तभी सिद्धार्थ नामक युवक भी वहां आ गया। जो अपने आप को पिंकी का दोस्त बता रहा था।
जिसको लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया और ऋतिक ने उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और उसे ऑटो में बैठाकर घर छोड़ने जाने लगा।
ऑटो में भी ऋतिक ने उसे कई थप्पड़ मारे और इसी झगड़े के बीच जब आटो एनएच-24 फ्लाइओवर पर पहुंचा तो पिंकी ऑटो से गिर पड़ी और डिवाइडर से टकराकर जख्मी हो गई।
घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। जिसे तत्काल उसके दोस्त ने उसी ऑटो में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।