2021/02/09

BREAKING : समस्तीपुर में लड़की की लाश ...मिलने से इलाके में सनसनी.....पुलिस जाँच में जुटी

SAMASTIPUR : उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर बहिरा चौर में एनएच 28 के निकट गड्ढे से एक लड़की की लाश मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। इस घटना की खबर सुनते ही गाँव के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे।मृतका की पहचान सातनपुर गांव रामउदगार राय की पुत्री 15 वर्षीय अम्बिका सोनी बताया जा रहा हैं।

इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी हैं।पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार छात्रा की हत्या कर शव को फेक दिया गया। 

हालाकि इस बाबत मृतक के स्वजन और स्थानीय पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है। थानाघ्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है। अंत्यपरीक्षण के उपरांत हत्या के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वैसे कई लोगों ने बताया कि पूर्व में छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।