2021/02/16

दुर्गा मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी रचाई...कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था

KISHANGANJ :  टेढ़ागाछ प्रखंड़ क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के बेनुगढ़ दुर्गा मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी रचाई। मुखिया व सरपंच की मौजूदगी में ग्रामीणों ने प्रेमी जयप्रकाश दास व प्रेमिका सुनीता कुमारी का विवाह संपन्न कराया। डाकपोखर पंचायत निवासी युगल के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

शुक्रवार को बेणुगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर में डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गौतम गिरी, सरपंच पंखो देवी सहित दर्जनों की संख्या मौजूद ग्रामीणों के समक्ष दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने आर्शीवाद दिया।

शादी के बाद जयप्रकाश दास ने बताया कि दहेज लेना या दहेज देना कानूनन अपराध है। फिर भी समाज में चोरी-चोरी कुछ लोग दहेज लेने व देने का अपराध करते हैं। इसलिए हमने बिना दहेज लिए विवाह स्वेच्छा से किया है। मैं सुनीता के साथ कई वर्षों से प्रेम कर रहा था। 

आज हम दोनों एक दूसरे के हो गए, आज का दिन मेरे लिए जिंदगी की सबसे अच्छा दिन है। उन्‍होंने सभी प्रेमी जोड़ों को इसी तरह शादी कर समाज को दहेज मुक्‍त बनाने में आगे आने की जरूरत है। तभी हमारे समाज से दहेज का कलंक समाप्‍त होगा। नवविवाहिता सुखी जीवन जीएंगे। 

मुखिया प्रतिनिधि गौतम गिरि ने बताया कि जयप्रकाश दास व सुनीता कुमारी के बीच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने राजी खुशी से हमलोगों की मौजूदगी में शादी की। सरपंच पंखो देवी ने बताया कि प्रेमी युगल एक ही जाति संप्रदाय से है। अभिभावकों को भी किसी प्रकार की आपत्ति नहीं थी। इसी को देखते हुए दोनों का विवाह बेणुगढ स्थित दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में कराया गया। दर्जनों ग्रामीणों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।