2021/02/03

समस्तीपुर : मोटर कार रेसिंग चैंपियनशिप में केवटा के अमन ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

SAMASTIPUR : जिले के दलसिंहसराय प्रखंड स्थित केवटा गांव के रहने वाले ऑटोमोबाइल इंजीनियर अमन चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक एवं महंगे खेल मोटर कार रेसिंग में परचम लहराया है। उसने इस प्रतियोगिता में सेकेंड रन अप स्थान प्राप्त किया। अब उसकी तमन्ना भविष्य में विश्व स्तरीय फॉर्मूला - 1 जैसे रेसिंग में सफलता हासिल करने की तमन्ना है। बिहार प्रदेश से कार रेसिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वालों की संख्या नगण्य होने के बाद भी उसने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।