2021/02/05

पिस्टल और नगद रुपयों के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो बदमाश, नवादा से भी जुड़े हैं इनके तार

DESK : गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से नवादा के दो हथियार तस्करों की गिरफ्तारी की सूचना के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। दोनों तस्कर नवादा नगर थाना क्षेत्र के भदौनी के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक भदौनी निवासी इबरार आलम के पुत्र रेहान आलम और गुलजार नगर के इकबाल खान के पुत्र मो. सिकंदर को गया पुलिस ने दबोचा है।

अर्द्धनिर्मित दो देसी कट्टा के अलावा हथियार बनाने वाले कई उपकरण बरामद किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने लालेंद्र समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने से पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव से हथियार की तस्करी होने वाली है। उसी सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी।

 लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर वहां से हथियार लेकर निकल चुके थे। जांच के क्रम में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हो सका था। ऐसे में गया में पकड़े गए दोनों हथियार तस्करों का मिनी गन फैक्ट्री संचालक से संपर्क मान कर पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है। सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि गया में दो हथियार तस्करों की गिरफ्तारी की सूचना है। नगर थाना की पुलिस उन दोनों के बारे में पता लगा रही है।