2021/02/28

बिहार में मॉब लिचिंग... चोरी के आरोप में चार युवकों की जमकर पिटाई... एक की मौत...मौके पर तनाव का माहौल

VAISHALI : बिहार के वैशाली से मॉब लिचिंग की बड़ी खबर। जिले के महनार में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों को घेर  कर बुरी तरह से पीट दिया। मॉब लिचिंग की इस घटना में भीड़ ने एक को पीट पीटकर मार डाला।

 वहीं बुरी तरह पिटाई से घायल दो युवक किसी तरह वहां से भाग गए। मॉब लिचिंग की यह घटना महनार थाना क्षेत्र के लोदीपुर लखराज गांव की है। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को किसी तरह भीड़ से छुड़ाकर अपनी सुरक्षा में ले लिया है। मौके पर तनाव का माहौल है।