SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिलाअंतर्गत सिंघिया प्रखंड के क्रीड़ा भवन (डाक बंगला) प्रांगण में विवाह भवन सह: मीटिंग हॉल का उदघाटन जिला परिषदअध्यक्ष (चियरमैन) सुश्री प्रेमलता ने फीता काटकर किया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य चंदा देवी ने किया.
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चंदा देवी, अन्नू प्रधान, रीना राय, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, समाजसेवी सह: प्रतिनिधि जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 45 कौशल कुमार सिंह, प्रखंड उप प्रमुख रोशन कुमार सिंह, भाकपा मालेअंचल सचिव रामचंद्र प्रधान, पूर्व मुखिया बिजेंद्र सिंह मुरारी, युवा समाजसेवी बिट्टू सिंह, पूर्व मुखिया सह: प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राम स्वार्थ साहू, कांग्रेस पार्टी प्रखंडअध्यक्ष पार्थेश्वर प्रसाद सिंह, भारतीय जनता पार्टी प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुंवर, अमरनाथ प्रसाद सिंह, अशोक चौधरी, अरविंद कुमार सिंह, ज्वाला प्रसाद सिंह, जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 46के प्रतिनिधि संजीत चौपाल, किसान नेताअरुण कुमार सिंह, मोहम्मद तैयब हुसैन, एवं प्रखंड क्षेत्र के समस्त बुद्धिजीवी गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे.
उद्घाटन कर्ता जिला परिषद समस्तीपुर सुश्री प्रेमलता ने अपने संबोधन में कही कि समस्तीपुर जिला के सभी प्रखंडों में मेरी प्रयास रहेगी 1-1विवाह भवन का निर्माण होना परम आवश्यक है।जिससे कि आम जनों को उसका लाभ मिलता रहे।आगे उन्होंने यह भी कहा कि जिला के सिंघिया प्रखंड डाक बंगला परिसर में विवाह भवन का निर्माण सहित 13 दुकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है इस प्रकार 13 परिवार उपरोक्त दुकान संचालित कर रोजगार का सृजन कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकते हैं.
संवाददाता- नजरेआलम सिद्दीकी- समस्तीपुर