DESK : नवाबों के शहर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी लड़की बाल-बाल बच गई। लखनऊ से नई दिल्ली की ओर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में एक लड़की ने चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से लड़की लड़खड़ाकर प्लेटफॉर्म पर गिर गई और प्लेटफार्म पर घिसटने लगी।
इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल की महिला सिपाही विनीता कुमारी ने साहस दिखाते हुए ट्रेन के साथ घिसटती हुई लड़की को सकुशल बचाया।
इस घटना के बाद प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया।आज नई-दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस में मेरी सहेली बूथ पर तैनात कांस्टेबल विनीता कुमारी द्वारा एक महिला यात्री जो चढ़ते समय गिर गई को सुरक्षित बचाते हुए यात्री के जीवनरक्षा की गई -यह उनके द्वारा किया जीवन रक्षा का द्वितीय कार्य है-गौरवांवित लखनऊ मंडल @GM_NRly @RailMinIndia pic.twitter.com/qQgb3T3P6A
— DRM/LKO/NR (@drmlko25) February 23, 2021
इससे पहले भी चार जनवरी को रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मचारी विनीता कुमारी ने एक महिला यात्री को चलती ट्रेन से उतरते वक्त बचाया था। इसके लिए विनीता को मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने पुरुस्कृत भी किया गया था।