2021/02/15

सरसों के खेत में मिली महिला की लाश.... गला रेतकर की गई हत्या...पुलिस कर रहीं जाँच

​​​​​​​हजारीबाग : चौपारण थाना क्षेत्र स्थित सरदारपुर में सरसों के खेत से सोमवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला का गर्दन रेता हुआ है। आशंका जाहिर की जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका दिया गया। खेत NH-2 से 400 फीट दूर है।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। महिला ने साड़ी पहन रखा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।