SITAMARHI : पुपरी थाना के बछारपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार लाखों रुपये मूल्य का सोना लूट लिए। स्थानीय लोगों ने जख्मी स्वर्ण व्यवसायी को इलाज के लिय सीतामढ़ी शहर के नंदीपथ मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉ वरुण कुमार के यहां भर्ती कराया।
बताया गया है कि व्यवसायी ऑर्डर का स्वर्णाभूषण तैयार कर पार्टी को पहुंचाने सीतामढ़ी जा रहे थे। तभी घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। जख्मी स्वर्ण व्यवसायी संजय प्रसाद पुपरी जनकपुर रोड में किराये के मकान में रहते हैं। वैसे सीतामढ़ी नया टोल के निवासी हैं। आवापुर में स्वर्णाभूषण की दुकान खोले हैं।