2021/02/03

बिहार ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसे में पोस्टमैन युवती की मौत, स्कूटी से पोस्ट ऑफिस जाने के दौरान हादसा

बगहा : धनहा थाना क्षेत्र के बांसी-मधुबनी मुख्य मार्ग पर देवीपुर मोड़ के समीप एक स्कूटी सवार युवती अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में उसे उत्तर प्रदेश के पडरौना स्थित रविंद्र नगर अस्पताल में में भर्ती कराया गया। 

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह करीब 9.30 बजे की है। युवती खोतहवा पंचायत में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत थी। हरनाटांड़ निवासी इश्का 28 वर्ष खोतहवा पंचायत में पोस्टमैन थी। वह देवीपुर गांव में जिअन बैठा के घर रह रही थी।

 बुधवार की सुबह स्कूटी से मरिचाहवा की तरफ से पोस्ट ऑफिस देवीपुर आ रही थी। इस बीच अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर देवीपुर मोड़ के पास पेड़ में टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा मधुबनी पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद यूपी के पडरौना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।

 प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बालेश्वर शर्मा ने बताया कि युवती की हालत बेहद गंभीर थी। उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें लगी थी। दूसरी ओर, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।